हापुड़, मार्च 24 -- अंतराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ(इस्कॉन) द्वारा रविवार को नगर में श्रीकृष्ण बलराम शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें देश-विदेश से आने वाले भक्तों ने रथ खींचकर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा शहर भक्ति रंग में रंग गया। रथ यात्रा स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी कॉलेज से प्रारंभ हुई जो पक्का बाग, गढ़-दिल्ली रोड, अतरपुरा चौराहा से रेलवे रोड से फ्री गंज रोड होते हुए गोपाल वाटिका में संपन्न हुई। रथ यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में श्रीराधा-कृष्ण, श्री जगन्नाथ जी, बलदेव जी, सुभद्रा महारानी, गौर निताई, राम दरबार की झांकिया आर्कषण का केंद्र रही। शाम के समय एकेपी इंटर कॉलिज व गोपाल वाटिका में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रीजनल सेके्रटरी इस्कॉन सुंदर गोपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.