मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बनारस बैंक चौक स्थित महिला शिल्पकला भवन महाविद्यालय के परिसर से बुधवार को साईं पालकी यात्रा निकाली गई। साईं भजन और साईं के जयकारे के साथ पालकी यात्रा को नगर परिक्रमा कराई कराई गई। मौके पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, नगर विधायक रंजन कुमार, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा समेत अन्य गणमान्य शामिल थे। पालकी यात्रा महाविद्यालय परिसर से निकलकर बनारस बैंक चौक, नई बाजार, पुरानी बाजार, सोनार पट्टी, बाबा गरीबनाथ मंदिर, गोला रोड दुर्गा स्थान मंदिर, महिला थाना होते हुए पुन: महिला शिल्पकला भवन महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। फूलों की बारिश भी की गयी। गुरुवार की सुबह 11 बजे साईं पूजन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से भजन संध्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.