भदोही, फरवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर रविवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। अताउल मुस्तफा अंसारी की अगुवाई में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, जौहरपुर, दीवानपुर, ननवगपुर, जखांव, नवलपुर, जौहरपुर पसियान, टीकापुर, मेवड़ापुर के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा तभी बनेगा जीवन अच्छा आदि नारे लगाए। समापन फूलबाग गर्ल्स इंटर कालेज में किया गया। लोगों से स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से साइकिल चलाने का आह्वान किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग रहे। प्रत्येक रविवार को उक्त साइकिल यात्रा को निकाला जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...