बिजनौर, सितम्बर 8 -- नगर में महाराजा शूर सैनी जयंती महोत्सव इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ला जमुनावाला स्थित सैनी धर्मशाला से हुआ। जहां धर्मशाला प्रांगण में पहले हवन-पूजन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। इसके उपरांत चेयरपर्सन विमला देवी व समाजसेवी दीपक सैनी ने फीता काटकर विशाल शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला भूड़, मोहल्ला सराय, महलवाला, मस्जिद चौक, टाट मोहरा चौराहा, मोहल्ला खेड़ा, शहीद स्मारक से होते हुए आगे बढ़ी। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शोभायात्रा में महाराजा शूर सैनी, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.