मऊ, फरवरी 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र स्थित वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के किनारे नाले की दीवार पर आठ फिट लंबा अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर घाघरा नदी के किनारे छोड़ दिया। नगर क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे के किनारे जल निकासी के लिए बनाए गए नाले की दीवार पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्लेवासियों ने अजगर सांप रेंगते हुए जब देखा तो उनकी सांसे अटक गई। आनन-फानन में मोहल्लेवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। नगरवासियों की सूचना पर करीब एक घंटे बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक अजगर रेंगते हुए नाले में घुस गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और दोहरीघाट स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.