कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान नागरिकों की आवाज को बुलंद करने वाली एमसीएमआर ग्रुप की मुहिम जाम के झाम से आराम चाहिए ने प्रशासनिक स्तर पर अपना दबाव बढ़ा दिया है। मुहिम से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि एसडीएम के स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद आईजीआरएस में भी आवेदन किया जाएगा। इसके बाद पूरी प्रक्रिया को जिलाधिकारी के समक्ष रजिस्ट्री कर अंतिम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। एमएमआर ग्रुप के संचालक अमर त्रिपाठी गौरव एडवोकेट का कहना है कि यदि आगामी दिनों में इस समस्या पर कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की गई, तो 20 जनवरी को शाम 4 बजे नगर पालिका गेट पर एमसीएमआर मुहिम के जिम्मेदार सदस्य सांकेतिक धरना देंगे। उनका कहना है कि जाम के झाम से आराम चाहिए। सिर्फ तोड़-फोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.