अल्मोड़ा, नवम्बर 10 -- छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुणाल रोहिला ने कहा है कि छावनी क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के लिए कल मंगलवार से पेयजल वितरण के समय पर परिवर्तन किया गया है। कहा कि ऊर्जा निगम होमफार्म से चौबटिया तक विद्युत लाइन में मरम्मत का कार्य कर रहा है। जिसके चलते 18 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इसी कारण कल मंगलवार से नागरिक क्षेत्रों में पानी वितरण को रोस्टर बदला जा रहा है। सदर बाजार क्षेत्र में सुबह छह बजे से साढ़े छह बजे तक, जरूरी बाजार में साढ़े छह बजे से सात बजे तक, केमू क्षेत्र में सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे तक, बद्रीव्यू के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह पौने सात बजे से सवा सात बजे तक, सवा सात बजे से पौने आठ बजे तथा सुबह आठ बजे से प्रात: साढ़े आठ बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.