किशनगंज, फरवरी 21 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता। ठाकुरगंज नगर पंचायत में स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से नाराज मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक नगर पंचायत में स्थायी रूप से कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होती, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। मुख्य पार्षद श्री पटेल का कहना है कि 15 अगस्त 2025 को तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी के स्थानांतरण के बाद से अब तक स्थायी पदस्थापना नहीं हो सकी है। बीच-बीच में अन्य नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा प्रभार लिया गया, लेकिन वे सीमित समय ही दे पाए। इससे नगर पंचायत के दैनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यों की अधिकता के कारण प्रभार में रहे अध...