सिमडेगा, फरवरी 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रामनगर पावर हाउस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित पांच दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन भगवान के विग्रहो को वाहन में बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण की अगुवाई रामरेखाधाम के संत उमाकांत जी महाराज कर रहे थे। श्रद्धालुओ द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। इसके बाद पंडित वासुदेव गौतम की अगुवाई में शिखर स्थापन का पूजन हुआ। इसके बाद यज्ञ हवन के साथ पूजन कार्यक्रम की पुर्णाहूति हुई। पुर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन कार्यक्रम में यजमान की भुमिका अमरनाथ बामलिया ने सपत्निक निभाई। इधर गुरुवार की रात भी मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.