बलिया, सितम्बर 6 -- बिल्थरारोड। नगर के बाजार वाला पोखरा स्थित बीबीडी स्मार्ट मार्केट परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान निकले विसर्जन जुलूस में गणपति की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। जुलूस गुजरने वाले मार्गों पर दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। वहीं डीजे के भक्ति धुनों पर युवा और बच्चे भक्ति में खूब थिरकते दिखे। जुलूस के साथ प्रसाद वितरण साथ-साथ किया जा रहा था। युवाओं द्वारा ' गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से पूरा नगर भगवान श्रीगणेश के भक्ति में लीन हो उठा। जुलूस घाट पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर संयोजक प्रवीण नारायण गुप्त,शिवकुमार जायसवाल, लालचंद शर्मा, राजू जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्त, आशीष कुमार, शिवम, शिवशंकर आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.