साहिबगंज, जनवरी 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। धुलट व कुंज भंग के साथ सोमवार को धूमधाम से नगर भ्रमण कर राधा-कृष्ण व गौर-निताई की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय सूर्य देव घाट में किया गया। इससे पहले शहर के वार्ड नंबर 6 बर्मन कॉलोनी में आयोजित 24 प्रहर 72 घंटे के हरि नाम संकीर्तन का समापन रविवार को हो गया था। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालू भक्ति गीतों पर थिरकते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कमेटी के अध्यक्ष किशन बर्मन ने बताया कि हर साल मकर संक्रांति के एक दिन बाद से 72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता है। इसके समापन के बाद कुंज भंग एवं धुलट का आयोजन कर नगर भ्रमण किया जाता है। मौके पर सुकुमार बर्मन, महादेव विश्वास, शंकर बर्मन, विजय बर्मन, अभिराम बर्मन, समीर बर्मन, कानू बर्मन, बलाई बर्मन, सुजय बर्मन, विष्णु व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.