दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की माताजी के निधन पर दरभंगा नगर विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विस क्षेत्र संयोजक लक्ष्मण कांस्यकार की अध्यक्षता में लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में श्रद्धांजलि सभा की। जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने उन्हें धार्मिक व सरल बताया। संचालन नगर विस क्षेत्र प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सोनी पूर्वे ने किया। मौके पर पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, पूर्व महापौर गौरी पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, विकास चौधरी, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा, जिला मंत्री मीरा मेहता, पिंटू महासेठ, बालेंदु झा थे। पूर्व पार्षद के निधन पर जताया शोक दरभंगा। हम (से) श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके ...