रामगढ़, अगस्त 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर इकाई की ओर से अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सुभाष चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही थाना चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की भी साफ सफाई कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर मुख्य रूप से जिला के उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, महामंत्री विजय जायसवाल, वरीय नेता प्रो संजय प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा हजारीबाग क्षेत्र के प्रभारी दीपक सोनकर, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के सुरजीत सिंह छाबड़ा, क...