सिमडेगा, दिसम्बर 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में अदावाकृत राशि से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर को होगा। कार्यक्रम दिन के 11 बजे से नगर भवन में होगा। जिले के विभिन्न बैंकों एवं एलआईसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एलडीएम सन्नीस अविजित मिंज ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सरकारी जमा राशि एवं आम लोगों की जमा राशियों के बारे में जागरूक करना है जो लंबे समय से उनके या उनके परिजनों के बैंक खातों में निष्क्रिय पड़ी हैं। उन्होंने जिले के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने पुराने खातों, जमा योजनाओं या मृतक परिजनों के खातों से संबंधित जानकारी लेकर इस शिविर में पहुंचें और अभियान का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...