मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सकल दिगंबर जैन समाज, मुंगेर की ओर से नगर भवन में पांच दिवसीय पंच कल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण से शुरू हुआ। आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज के सानिध्य में सुबह जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थी। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल नगर भवन पहुंची। आचार्य सागर जी महाराज के सानिध्य में धर्म ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद मंडप प्रतिष्ठा, भगवान पार्श्वनाथ की पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आचार्य सागर जी महाराज ने कहा कि ध्वजारोहण पंच कल्याणक का मंगलाचरण है। भाव मंगल हो तो कण-कण मंगल है। महोत्सव में भाग लेने के लिए बिहार एवं दूसरे राज्यों से जैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.