जहानाबाद, फरवरी 23 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद के सभा कक्ष में सोमवार को नगर बोर्ड की साधारण बैठक आयोजित की गई है। इसे लेकर मजिस्ट्रेट के साथ महिला और पुलिस सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साधारण बोर्ड की बैठक में शांति व्यवस्था बहाल रखने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल पदाधिकारी के पास पत्र प्रेषित किया गया है और उनसे दंडाधिकारी के अलावा सशस्त्र महिला- पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया गया है। नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक में सभी 33 वार्डों में विकास के मुद्दे के अलावे अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। मुख्य पार्षद रूपा देवी के अलावा अन्य सभी पार्षदों को बैठक के संबंध में पत्र प्रेषित कर सूचित किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.