बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला से टेंपो चालक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी, तभी कुसमौर निवासी गप्पू उर्फ अजय वर्मा टेंपो लेकर पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे तीन राहगीरों ने उसकी मदद की। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, जिसके बाद पति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...