छपरा, दिसम्बर 11 -- परसा,एक संवाददाता।परसा हाई स्कूल कैंपस में शहरी विकास योजना के तहत लाखों की लागत से बेकार पड़े चिल्ड्रेन पार्क की साफ-सफाई गुरुवार को शुरू करा दी गई। नगर ईओ रजनीश कुमार के निर्देश पर सफाई कर्मी चिल्ड्रेन पार्क पहुंच बेहतर सफाई कार्य में दिखाई पड़े।चिल्ड्रेन पार्क पहुंच सफाई कर्मियों ने पार्क के अंदर उपजे बड़े-बड़े खर पतवार को कुदाल से काटना शुरू किया। सफाई कार्य की निगरानी कर रहे राजेश्वर कुमार उर्फ लड्डू जी ने बताया कि मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. करमुल्लाह ने सफाई कार्य लगातार चलाए जाने एवं अच्छी तरह साफ कराए जाने को कहा है। सफाई कराने के बाद इसे आम नागरिकों के लिए चालू किया जाएगा। चिल्ड्रेन पार्क की साफ-सफाई होने के साथ ही उसके सौंदर्य करण को लेकर भी नगर प्रशासन अब सजग दिख रहा है। पार्क शुरू हो जाने के बाद खासकर बड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.