खगडि़या, दिसम्बर 31 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी बाजार में नगर प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। मंगलवार को गोगरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, सीओ दीपक कुमार व अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नगर के मजदूरों के साथ बुलडोजर लेकर गोगरी बाजार से अतिक्रमित हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। गोगरी शिव मंदिर से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर मुख्य सड़क के उत्तर साइड अतिक्रमण किए गए सरकारी जमीन पर बने शेड आदि को जेसीबी से हटाया गया। गोगरी के विभिन्न हिस्से के अतिक्रमित स्थलों को बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व ही नगर प्रशासन ने सरकारी जमीन की अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के बाद अधिकांश लोगों ने अपने अपने घर एवं प्रतिष्ठान के आगे बनाए शेड को हटा लिया ...