मैनपुरी, नवम्बर 23 -- लखनऊ से खाटू श्याम की यात्रा पर निशान ध्वज लेकर जा रहे पदयात्रियों का नगर प्रवेश पर लोगों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने हारे का सहारा खाटू श्याम के दर्शन कर पद यात्रियों की सराहना की। लखनऊ जनपद की सीमा पर स्थित ग्राम बेहटा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह 15 नवंबर को अपने गांव के आठ लोगों के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए चले थे। पदयात्रा में उन्हें अदभुत आनंद व भक्तों का प्यार मिल रहा है। रास्ते में रोककर लोग उन्हें श्रद्धा से चाय पिला रहे हैं व शाम होने पर उनके आराम व भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं। पदयात्रा में अरविंद कुमार, अंबेश कुमार, संजय, नंदकिशोर, दीनदयाल, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...