बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- नगर में शवों को लाने और ले जाने में अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका में अब स्वर्ग रथ आ गया है। इसका जल्द ही लोगों को लाभ भी मिलेगा। नगर क्षेत्र में 500 रपये में मिलेगा। नगर से बाहर ले जाने के लिए उन्हें आरटीओ के मानकानुसार प्रति किमी के हिसाब से देना होगा। एक घंटे बाद 200 रुपये वेटिंग देना होगा। मालूम हो कि नगर में लंबे समय से शवों को ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में कई बार लोगों मनमाना दाम देना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार नगर पालिका से वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। अब नगर पालिका ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वर्ग वाहन खरीद लिया है। वाहन की सेवा लोगों को जल्द मिलेगी। इसके लिए पालिका ने रेट तय कर दिए हैं। नगर में शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए 500 रुपये देना होगा। इसमें एक घं...