मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 14.27 करोड से विकास कार्य कराने जा रही है। इस धनराशि से शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 113 निर्माण कार्य कराए जाएगे। इसके लिए निर्माण विभाग के द्वारा टेंडर निकाले गए है। 12 जनवरी 2026 को उक्त निर्माण कार्यों के टेंडर ईओ के समक्ष खोले जाएगे। नगर पालिका के द्वारा शहरी क्षेत्र में चौमुखी विकास कराया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए बडे नाले बनाए जा रहे है। वहीं गली मोहल्लों की सड़कों को दोबारा से बनाया जा रहा है। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में ओर विकास कार्य कराने के लिए करीब 113 निर्माण कार्यों के टेंडर निकाले हैं। उक्त निर्माण कार्यों के लिए नगर पालिका करीब 14.27 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। उक्त धनराशि से नाला निर्माण, सीसी रोड, साइड पटरी आदि निर्माण कार्य कराया जाएगा। संबंधि...