देवरिया, अगस्त 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा शहर में 30 हजार तिरंगा झण्डा वितरित किया जाएगा। इसके लिए संबंधितों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वतंत्र दिवस को भव्य को रूप से मनाए जाने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा जोर- शोर से तैयारी की जा रही है। पालिका परिसर को तिरंगा लाइट से सजाने के साथ शहर को भी तिरंगे झण्डे से सजाया जा रहा है। पालिका द्वारा इस बार शहर में 30 हजार तिरंगा झण्डा वितरित किया जा रहा है, हर वार्ड में करीब 9 सौ तिरंगा झण्डा वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। तिरंगा झण्डा वितरित करने के लिए पालिका ने संबंधित वार्ड के सभासद व सफाई नायकों को जिम्मेदारी सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.