बदायूं, दिसम्बर 12 -- बदायूं। नगर पालिका कई दिन से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को टालती रही है। गुरुवार को ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने अभियान को शुरू कराया। उन्होंने पहले दिन नगर पालिका परिसर से ही ठेला-खोमचा हटाने को कहा। नगर पालिका के पूर्व गेट पर ठेला-खोमचा वाले, चाय वाले लगाये हुए हैं। जिनकी शिकायत मिल रही थी। उनको हटाने को कहा। ईओ के कहने पर आये कर्मचारियों ने हड़बड़ी मचाई और खानापूर्ति कर गए। सभी ठेला-खोमचा जस की तस हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...