मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में सचल ग्राम न्यायालय आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी न्यायाधिकारी दिव्य प्रताप सिंह निमेश द्वारा की गई।आयोजन का शुभारंभ न्यायाधीश दिव्य प्रताप सिंह निमेश द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में सुलह समझौता, चिन्हित वादों कई वादों का मौके पर सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारण किया गया। जबकि कई के लिए पीडितों को समय दिया गया। ग्राम न्यायालय में हुए वादों के निस्तारण से लोगों को बडी राहत मिली। लोगों का कहना था कि अगर इस तरह से वादों का निस्तारण किया जाएं तो फरियादी को भटकने की जरूरत नहीं पडेगी।आयोजन में बार एसोसिएशनअध्यक्ष नवीन उपाध्याय व महासचिव प्रदीप कुमार एडवोकेट सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण तथा वादकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीठ...