कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में सोमवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संचालित मिशन शक्ति-5 अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र कि महिलाओं व नगर पालिका कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों को योजना की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। एसएचओ कोखराज चन्द्रभूषण मौर्य, उपनिरीक्षक कोखराज विंध्यवासिनी ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व टोल फ्री नम्बरों की जानकारियां दी। कार्यक्रम में बोर्ड की महिला सभासदों, महिला ब्रांड अम्बेसडर, महिला पुलिसकर्मी एवं महिला सफाई मित्रों के साथ मिशन शक्ति-5 का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी, अधिशासी अधिकारी राम सिंह, अवर अभियंता बुद्धराज पाल, ...