कन्नौज, जनवरी 5 -- कन्नौज। मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद मे जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन पति हाजी मोहम्मद रईस को की कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार सोमवार की दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका पहुंच गये। जहां उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन के दौरान मांगे गये प्रपत्रों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष ने विरोध जताते हुये कहा कि नगर पालिका में धर्म देख कर काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...