शामली, नवम्बर 13 -- शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक युवक ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रूपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान निवासी प्रवीन पुत्र मोहर सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब 10 माह पूर्व उसकी मुलाकात मोहल्ला बडीआल निवासी सफाईकर्मी युनियन के प्रधान के हुई थी। जिससे उसने नगर पालिका में नौकरी दिलाने की मांग की थी। आरोप है कि प्रधान द्वारा सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के लिए दो लाख रूपये की मांग की थी। जिसमें कहा था कि अधिकारियों को पैसे देने पडते है। जिसके बाद पीड़ित ने डेढ लाख रूपये ब्याज पर लाकर दे दिए थे, लेकिन पिछले दस महीनों से वह नौकरी के लिए चक्कर काट रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.