बिजनौर, मार्च 8 -- धामपुर। धामपुर नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पांच नए ओवर हेड टैंक और 11 नलकूप का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। जल निगम ने प्रस्ताव तैयार कर योजना को अमली जामा पहनाने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। पांच नए ओवरहेड टैंक और 11 नलकूप के निर्माण के बाद धामपुर को स्वच्छ पेयजल की 24 घंटे आपूर्ति हो सकेगी। अभी तक नगर में एक ओवर हेडटैंक व आठ नलकूप के भरोसे ही नगरवासियों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी। जल निगम ने अमृत 2.0 पेजयल योजना के तहत धामपुर नगर में 80 करोड़ रूपये की लागत से पांच नए ओवर हेडटैंक व 11 नलकूप निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। नए ओवर हेडटैंक व नलकूप के निर्माण से नगर पालिका क्षेत्र को पानी की आपूर्ति सुगम हो जाएगी। लंबे समय से नगर में दूषित पेजयल आपूर्ति को लेकर आंदोलन चल रहा है। अभी तक धामपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.