औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में तैनात एक संविदा कर्मी ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। कर्मचारी अचेत अवस्था में मिला, परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पालिका अध्यक्ष पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में अयाना थाना क्षेत्र के गांव कटघरा नवादा निवासी संविदा कर्मी मिथलेश परिवार सहित रहता है। मिथलेश की पत्नी कांती देवी भी पालिका में सफाई के साथ चौकीदारी का कार्य करती हैं। शुक्रवार दोपहर मिथलेश ड्यूटी के लिए निकला लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। परिजन जब उसे तलाशते हुए पालिका परिषद पहुंचे तो मिथलेश बेसुध अवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.