सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- सुलतानपुर,संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया गया है। नगर पालिका परिषद प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज की ओर से नगर पालिका कार्यालय में रोजाना मतदाता संबंधी एसआईआर नोटिसों की नियमित सुनवाई की जा रही है। मतदाता सूची से संबंधित मामलों की सुनवाई प्रतिदिन 12 बजे से शाम पांच बजे तक सुनिश्चित की गई है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन हो सके। दो निर्धारित टाइम स्लॉट में नोटिसों की सुनवाई हो रही है। ईओ लालचंद सरोज ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई दो निश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.