हल्द्वानी, नवम्बर 20 -- भवाली। नगर पालिका सभागार में 15वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ गदरपुर द्वारा पालिका के सभासदों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आईडब्ल्यूएसपी आनन्द सिंह सहित एनडीआरएफ की टीम के अन्य सदस्यों ने आपदा की स्थिति में शुरुआती प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन संचार प्रणाली तथा सामुदायिक सतर्कता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभासद किशन सिंह अधिकारी, मुकेश कुमार, तुलसी जोशी, पंकज जोशी, गौरव सिंह नेगी सहित अन्य कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.