हापुड़, फरवरी 18 -- पिलखुवा। शहरवासियों को लंबे समय से आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों के संशोधन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। कभी डाकघर तो कभी निजी केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता था। नागरिकों की इसी परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल ने पहल करते हुए पालिका परिसर में ही आधार सेवा केंद्र की व्यवस्था कराई है। अब नगर पालिका में स्थापित इस नए केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने, नाम परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट तथा अन्य आवश्यक संशोधन की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं का समाधान करा रहे हैं और उन्हें राहत मिल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि शहर की जनता को बेहतर सुविधाएं देन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.