रिषिकेष, फरवरी 3 -- मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका परिषद के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सामुदायिक भवन के टेंडर को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारी मनमाने तरीके से चहेतों को टेंडर दिला रहे हैं। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को भेजे ज्ञापन में 10 दिनों के भीतर टेंडर निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव अंशुल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन भेजा। इसमें अंशुल रावत ने आरोप लगाया कि पालिका परिषद की ओर से एक वर्ष में दो टेंडर किए गए हैं। सबसे पहले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.