हाथरस, अक्टूबर 9 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर पालिका कीड़ा स्थल में प्रदर्शनी नुमाइश के आयोजन को लेकर बुलाई गई। बोर्ड बैठक में उक्त स्थल पर उच्च न्यायालय का आदेश होने के चलते फिलहाल प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव निरस्त हो गया है। विधिक राय लेने के बाद आगे बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं बैठक में सभासदों द्वारा बिजली सहित अनेक समस्याओं को अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी के समक्ष उठाया गया। जानकारी के अनुसार नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार द्वारा नगर पालिका कीड़ा स्थल में प्रदर्शनी लगाने को लेकर विचार विमर्श हेतु बोर्ड बैठक का पालिका सभागार में आयोजन किया गया। जिसमें कुछ सभासदों ने प्रदर्शनी स्थल पर उच्च न्यायालय का आदेश होने का हवाला देकर प्रदर्शनी लगाने का विरोध किया। जिसके चलते पालिका अध्यक्ष द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.