गाजीपुर, जनवरी 4 -- गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और नगर पालिका प्रशासन से रविवार को शहर की सड़क पटरियों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. डीके राय की अध्यक्षता में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल और नगरपालिका कर्मियों के साथ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के मार्केट प्लेस, चौराहे और रोड किनारे लगे अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों और वेंडर्स को चेतावनी दी गई कि नगर के मार्केट प्लेस या रोड किनारे बने नाले से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की लाउडस्पीकर गाड़ियों के माध्यम से भी अतिक्रमण हटाने की घोषणा कराई गई। चेतावनी के बाद अधिकांश दुकानों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। जिन दुकानों ने चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.