लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार को मोहल्ला तीर्थ स्थित नीलकंठ मैदान में नगर पालिका आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद और पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगर की जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से नगर पालिका आपके द्वार अभियान चलाया गया है। इसके तहत सभी वार्डों में जाकर नि:शुल्क राशन कार्ड, पेंशन, विद्युत विभाग तथा नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि पालिकाध्यक्ष की इस पहल से विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान सुनिश...