मुजफ्फर नगर, मई 16 -- शुक्रवार को नगर पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को परिसर में काफी गंदगी मिली। खराब सफाई व्यवस्था होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं मौके पर सफाई निरीक्षक को तलब करते हुए विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने देरी से बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने उक्त कार्य में तेजी आने के निर्देश दिए हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को सभासद मनोज वर्मा, मो. खालिद आदि के साथ नगर पालिका पहुंची। उन्होंने नगर पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने नीचे बने गोदाम को भी देखा। जिसमें पथ प्रकाश संबंधित काफी सामान रखा हुआ था। इसके बाद वह जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले विभाग में पहुंची। यहां पर मौजूद लोगों ने चेयरपर्सन को बताया कि आवेदन करने के बाद भी समय से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.