लखनऊ, मार्च 20 -- -मनोज भी इसी नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके है विजिलेंस ने आय से अधिक सम्पत्ति होने की जांच की थी, फिर लिखी एफआईआर लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर पालिका परिषद लोनी, गाजियाबाद की चेयरमैन रंजीता धामा और उनके पति व पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के लखनऊ सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों पर आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान ने जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद ही एफआईआर लिखी गई। सतर्कता अधिष्ठान की एफआईआर के मुताबिक रंजीता धामा ने चेयरमैन रहते हुए 55 लाख नौ 514 रुपये की आय अर्जित की लेकिन इस समय अवधि में उन्होंने व्यय दो करोड़ 17 लाख पांच हजार 618 रुपये किए। इस तरह से उन्होंने एक करोड़ 61 लाख 96 हजार 104 रुपये ज्यादा खर्च किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.