गाजीपुर, अप्रैल 22 -- गाजीपुर। शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया। अभियान में जेसीबी की मदद से करीब 40 अनाधिकृत होर्डिंग्स को हटाया गया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई। मिश्रबाजार और महुआबाग क्षेत्र में चलाए गए अभियान में छोटे-बड़े सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत स्थानों पर ही होर्डिंग्स और बैनर लगाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कहीं भी लगे होर्डिंग्स, पोल बोर्ड हटा दिए जाएंगे। नगर पालिका का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...