मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को सड़क किनारे ठेला, खोमचा, गिट्टी-बालू रखकर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नपा की टीम ने एक दर्जन से अधिक स्थानों से सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान चेताया गया कि दुबारा अतिक्रमण होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ से लेकर भुजौटी होते हुए आफिसर्स कालोनी तक सघन सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बलिया मोड़ के पास राम दिनेश राजभर, राना प्रताप सिंह द्वारा ट्राल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.