विकासनगर, जनवरी 8 -- विकासनगर, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन ने सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे लोगों को कंबल वितरित करने के साथ उनके लिए अलाव की व्यवस्था की। हालांकि, पालिका प्रशासन उन्हें रैन बसेरा में रहने के लिए राजी नहीं कर पाया। रैन बसेरे में जाने से मना करने पर प्रशासन ने उन्हें सर्दी से बचने के लिए हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बता दें, कि आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने बुधवार के अंक में 'रैन बसेरे सूने, निराश्रित खुले आसमान के नीचे' शीर्षक से सड़क पर रात बिताने वालों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया है। नगर क्षेत्र मे कई बेघर सर्द रातों में सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए पालिका प्रशासन की ओर से रैन बसेरा बनाया गया है। सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.