विकासनगर, सितम्बर 17 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। नगर पालिका परिसर में पालिका क्षेत्र में लोगों के लिए आफत बने लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को पालिका कर्मचारियों ने दुर्गा विहार और रसूलपुर क्षेत्र से दस लावारिस कुत्तों को पकड़कर एआरवी सेंटर देहरादून भेज दिया। पालिका अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के मुताबिक लावारिस कुत्तों का वैक्सीनेशन और बंध्याकरण कर दोबारा वहीं छोड़ा जाएगा। दरअसल, पालिका क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के आंतक से लोग परेशान हैं। रात के समय जगह-जगह झुंड में कुत्ते वाहनों के पीछे भागते हैं। जिसके कारण वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। साथ ही यह पैदल चल रहे लोगों को भी काटने के लिए दौड़ते हैं। स्थानीय लोग कईं बार पालिका से इन लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.