बागेश्वर, दिसम्बर 3 -- बागेश्वर। नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों का भ्रमण किया। दुकानों के बाहर तय सीमा से अधिक सामान रखने वाले व्यापारियों को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान ईओ जीना ने बताया कि फिलहाल व्यापारियों को केवल चेतावनी दी गई है, तांकि वे स्वयं अपनी दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटा लें। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन किया गया तो नगर पालिका की ओर से जुर्माना व अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवाजाही में परेशानी होती है। अभियान का उद्देश्य नगर को सुव्यवस्थित रखना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है।...