फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। पूर्व में अतिक्रमण गिराए जाने के बावजूद जीटी रोड स्थित एक लॉज के समीप स्थित दुकान पर छज्जा बनवाकर अतिक्रमण करवाया जा रहा था। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को गिराया गया। शहर के संकरे मार्गों का चौड़ीकरण कर सुलभ यातायात के लिए तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह द्वारा शहर में नापजोख करवाकर विभिन्न मोहल्लों में किए जाने वाले अतिक्रमण को जमींदोज करवाया था। लेकिन जीटी रोड पर छिकनटोला निवासी मो.अकरम द्वारा बीते दिनों छज्जा बनवाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत जीटी रोड निवासी सुप्रिया सरकार ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर की, बताया कि अतिक्रमण कराने वाले नक्शा बिना बनवाए ही छज्जा बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही आवागमन भी बाधित होगा, जिस पर डीएम के निर्देश पर नायब...