रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। नगर में कुत्ता और बंदर की बेतहाशा वृद्धि को लेकर नगर पालिका परिषद ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को पालिका की टीम ने कुत्ते पकड़ने का विशेष अभियान चलाया तो शहर में कई जगह भगदड़ जैसा माहौल बन गया। शहर में कुत्ते लगातार हमलावर हो रहे हैं और लोगों को काटकर उनका जीवन खतरे में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पालिका की ओर से यह कार्यवाही शुरु की गई। पालिका परिषद ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को कुत्ता पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में कैटल कैचर टीम ने ज्वाला नगर में ज्वाला नगर में कुत्ता पकड़ने का अभियान चलाकर दर्जनों कुत्ते पकड़े। रेस्कयू अभियान के दौरान पकड़े गए कुत्तों को वाहन में भर कर सुरक्षित पनवड़िया स्थित एवीसी सेंटर पहुंचाया गया। नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.