बागेश्वर, जनवरी 16 -- उत्तरायणी मेले के दौरान नगर पालिका ने प्रतिबंधित पालीथिन के अधिक उपयोग एवं अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने मेले क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के 14 चालान काटे हैं, जिनसे 14,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। ननगर क्षेत्र में पालीथिन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। साथ ही सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वह पर्यावरण संरक्षण के हित में नियमों का पालन करें। इस दौरान रजत कुमार, विजय कनवासी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.