बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। बागपत नगर पालिका एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट राजुद्दीन और तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार भड़ाना ने मुकदमा दर्ज कराया है। ईओ ने जांच से संबंधित फाइलें गुम होने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिवक्ता और नगर पालिका अध्यक्ष राजुद्दीन के समर्थक एकजुट हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को बागपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना हमेशा विवादों में रहते हैं और पहले भी उनके खिलाफ कई मामले सामने आ चुके हैं। उनका कहना है कि ईओ राजनीतिक द्वेष के चलते अध्यक्ष राजुद्दीन की छवि खराब करना चाहते हैं। वहीं नगर पालिका अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.