रांची, फरवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के आलोक में सभी मतदान केंद्र 'तंबाकू मुक्त क्षेत्र' घोषित कर दिए गए हैं। इसके तहत सभी मतदान केंद्र परिसर में किसी प्रकार का तंबाकू पदार्थ, सिगरेट, बीडी, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक द्वारा राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, शिक्षण संस्थान आदि के परिसर को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने सभी केंद्रों पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र का साइनेज लगाने को कहा है। यह भी निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.