बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो पूरी तरह कार्यरत है। निर्वाचन अवधि के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत निर्वाचन से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत आम नागरिक, निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 8986660333, 06542-242409, 06542-241000 उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में डायल 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.